हमारी सेवाएँ
गैंबलिंग थेरोपि की शुरुआत गोर्डोन हाउस एसोसिएशन (अब दी गोर्डोन मूडी एसोसिएशन) ने 5 नवंबर 2004 को की थी। जून 2005 में मंच और समर्थन समूह अस्तित्व में आये। गैंबलिंग थेरापि इतनी सफल रही कि फिलहाल हम कई हज़ार सदस्यों की मदद करते हैं। हमारी सेवाओं में लोगों के लिए ऑन लाइन सलाह और सहायता, ऑन लाइन समर्थन समूह, एक मंच और उपयोगी संसाधनों का डेटाबेस शामिल हैं। इन सेवाओं में से किसी के भी बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया नीचे देखें। ये सभी सेवाएँ जुएबाज़ी से परेशान लोगों और उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं जो कि किसी की जुएबाज़ी से प्रभावित हैं। समूह का उपचार सात दिनों की अवधि के दौरान दिन के अलग-अलग समय में सहायता समूह चल रहे हैं। वेबसाइट पर पंजीकरण करते समय अगर आप अपना वास्तविक नाम प्रयोग में नहीं लाना चाहते तो न लायें। समूह में एक बार आ जाने पर आप ऐसे व्यक्तियों के साथ टाइप करते हुए सीधे चैट कर सकते हैं जो परेशान जुएबाज़ या किसी की जुएबाज़ी से प्रभावित कोई व्यक्ति हैं। गैंबलिंग थेरापि टीम का एक सदस्य इस समूह का सुगमीकरण करता है। यह समूह ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए उपलब्ध है जिसे जुएबाज़ी की समस्या के लिए या किसी व्यक्ति की जुएबाज़ी से प्रभावित किसी के लिए सहायता और समर्थन की ज़रूरत है।
· समुदाय - यह ऐसा समूह है जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है
· जबर्दस्त जुएबाज़ - यह समूह केवल समस्याग्रस्त जुएबाज़ों के लिए है
· परिवार और मित्र - यह समूह ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए है जो किसी की जुएबाज़ी से प्रभावित है
· केवल महिला सीजी - इस समूह में महिलाएँ समान अनुभवों की साझीदारी करते हुए दूसरी महिला से बात कर सकती हैं, इसका सुगमीकरण भी एक महिला करती है
· केवल पुरुष सीजी - इस समूह में समान अनुभवों की साझीदारी करते हुए पुरुष दूसरे पुरुषों से बात कर सकते हैं, इसका सुगमीकरण भी एक पुरुष करता है
· 21 वर्ष से कम के जुएबाज़ी से प्रभावित लोग - यह समूह 21 वर्ष से कम के ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए है जो किसी की जुएबाज़ी से प्रभावित है
समूह सहायता देने और प्राप्त करने के उत्कृष्ट तरीक़े और अपनी किसी समस्या से निजात पाने की सुरक्षित जगह हैं
मंच हफ़्ते में सातो दिन-चौबीसो घंटे खुलारहता है। मंच में शामिल होने के लिए आपको पंजीकरण करना होगा (आप जिस भी नाम का प्रयोग करना चाहें कर सकते हैं, यह आपका वास्तविक नाम नहीं होगा)। आप अपनी खुद की कहानी पोस्ट कर सकते हैं और दूसरों को जवाब दे सकते हैं। लेखन बहुत उपचारात्मक हो सकता है और यह पीछे मुड़कर देखने का उत्कृष्ट संदर्भ है। क्योंकि मंच वैश्विक है इसलिए समय के अंतर के कारण, प्रायः उत्तर देने के लिए आपके पास कोई-न-कोई होगा।
मंच जुएबाज़ी की समस्या से पीड़ित किसी व्यक्ति या किसी की जुएबाज़ी से प्रभावित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है।
हेल्प लाइन के बंद होने पर भी आप ई-मेल द्वारा गैंबलिंग थेरापि से संपर्क कर सकते हैं; हम चौबीस घंंटे के भीतर जवाब देने की कोशिश करते हैं। लेकिन अगर आप इस तरीके से हमसे बात करना पंसंद करते हैं तो कृपया ई-मेल करें चाहे सलाहकार ऑन लाइन ही क्यों न हो। गैंबलिंग थेरापि बहुभाषी सेवा प्रदान करती है जो इस समय 22 देशों में फैली हुई है; इस तरह ई-मेल सहायता और समर्थन के विकल्प को विश्वव्यापी और सुगम बना देती है चाहे अंग्रेज़ी आपकी पहली भाषा न भी हो। ़ ई-मेल सेवा जुएबाज़ी की समस्या से पीड़ित किसी व्यक्ति या किसी की जुएबाज़ी से प्रभावित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है।
07624 806159पर (या अगर आप यूके के बाहर हैं तो +44 7624 806159 पर) अपनी चिंताएं एसएमएस करें और हम अपनी सलाह के साथ जवाब देंगे। सप्ताहांत और बैंक अवकाशों को छोड़कर हम चौबीस घंंटे के भीतर जवाब देंगे। सप्ताहांत और बैंक अवकाश में थोड़ा ज़्यादा समय लग सकता है।
एसएमएस/टेक्स्ट जुएबाज़ी की समस्या से पीड़ित किसी व्यक्ति या किसी की जुएबाज़ी से प्रभावित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है।